OnePlus का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन चर्चा में है। कंपनी जल्द ही OnePlus 15 5G को बाजार में उतार सकती है। खास बात यह है कि इसे हाल ही में Geekbench पर देखा गया है, जहां इसके कुछ प्रमुख फीचर्स सामने आए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन 16GB RAM के साथ आएगा और इसमें Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह वही अपग्रेडेड चिपसेट है, जिसे पहली बार किसी स्मार्टफोन में शामिल किया जाएगा।
क्यों छोड़ा गया OnePlus 14?
आपको बता दें कि OnePlus ने OnePlus 13 के बाद सीधे 15 लॉन्च करने का फैसला किया है। दरअसल, चीन में अंक “4” को अशुभ माना जाता है। यही वजह है कि कंपनी ने 14 को स्किप करके अगला मॉडल 15 नाम से लाने की योजना बनाई है।
Also Read
OnePlus 15 5G के स्पेसिफिकेशंस (लीक के अनुसार)
- डिस्प्ले: 6.78-इंच LTPO पैनल
- RAM: 16GB
- स्टोरेज: 512GB तक
- OS: Android 16 बेस्ड OxygenOS 16
- चार्जिंग: 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग
डिज़ाइन में बड़ा बदलाव
लीक हुई तस्वीरों के अनुसार, इस बार कंपनी कैमरा मॉड्यूल में बड़ा बदलाव करने जा रही है। अब तक जहां OnePlus अपने फ्लैगशिप फोनों में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देती थी, वहीं OnePlus 15 में स्क्वायर कैमरा आइलैंड देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही नए कलर ऑप्शंस भी देखने को मिलेंगे।



